Crown: चीन में आएगी कोरोना की सुनामी, जुलाई तक 16 लाख मौतों की आशंका

Covid in China: चीन में कोरोना की 'सुनामी' आने का अंदेशा जताया है. चीन की फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी में अनुमान लगाया गया है कि अगर कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई तो जुलाई तक 16 लाख मौतें हो सकती हैं.




Covid in China: चीन में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट तबाही मचा रहा है, लेकिन अब यहां 'सुनामी' आने का अंदेशा जताया गया है. चीन की फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ने अनुमान लगाया है कि अगर चीन ने अपनी जीरो-कोविड पॉलिसी में ढील दी तो जुलाई तक 16 लाख से ज्यादा मौतें हो सकतीं हैं. फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ऐसे समय आई है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से जीरो-कोविड पॉलिसी की बजाय संक्रमण रोकने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाने की बात कही है.


चीन में सबसे खराब हालात शंघाई में हैं. यहां 6 हफ्ते से सख्त लॉकडाउन लगा है. 25 करोड़ से ज्यादा लोग लॉकडाउन में रह रहे हैं. वहीं, पूरे चीन में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी पाबंदी में गुजर-बसर कर रहे हैं.


अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं होगी जगह!


चीन में ओमिक्रॉन से जारी तबाही के बीच फूडान यूनिवर्सिटी की स्टडी ने चिंता और बढ़ा दी है. फूडान यूनिवर्सिटी का कहना है कि अगर जीरो-कोविड पॉलिसी में ढील दी गई तो जुलाई तक 16 लाख से ज्यादा मौतें हो सकतीं हैं. इतनी मौतें होती हैं तो वहां अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ सकती है.


इस स्टडी में कहा गया है कि मार्च में चलाया गया वैक्सीनेशन कैंपेन ओमिक्रॉन की लहर को रोकने के लिए जरूरी इम्युनिटी बनाने के लिए काफी नहीं है. हालांकि, रिसर्चर्स का ये भी कहना है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाकर मौतों को कम किया जा सकता है. रिसर्चर्स का कहना है कि ओमिक्रॉन की लहर में एक तिहाई मौतें 60 साल से ज्याद उम्र के बुजुर्गों और अनवैक्सीनेटेड लोगों की हो सकती है. चीन में अब भी 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के 5 करोड़ बुजुर्गों ने वैक्सीन नहीं ली है.


11 करोड़ से ज्यादा केस, 51 लाख अस्पताल में भर्ती होंगे!


फूडान यूनिवर्सिटी ने कम्प्यूटर मॉडल से अनुमान लगाया है कि अगर कोविड प्रतिबंधों में ढील हुई तो इससे कोरोना की 'सुनामी' आ सकती है. स्टडी के मुताबिक, कोविड प्रतिबंधों में ढील देने पर मई से जुलाई के बीच ओमिक्रॉन की लहर तेज हो जाएगी. ऐसा हुआ तो इस दौरान 11.22 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आएंगे और 51 लाख से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी. फूडान यूनिवर्सिटी का कहना है कि ओमिक्रॉन की लहर से चीन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर 16 गुना भार बढ़ जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

Simply Health ACV Keto Review: Does It Work? What to Expect!

Juv Skin Cream face moisturizer lotion for dry skin, beauty & personal care facial skin care product

Truman CBD Male Enhancement Gummies - Is It Really Effective Or Scam